चेस, ब्लैकवुड, डॉवरिच और होल्डर ने बनाया रिकार्ड

किंग्सटन, 4 अगस्त (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज के बल्लेबाज रॉस्टन चेस, जर्मेन ब्लैकवुड, शेन डॉवरिच और जेसन होल्डर ने बुधवार को भारत के खिलाफ सबीना पार्क मैदान पर बेनतीजा समाप्त हुए दूसरे टेस्ट मैच में कैरेबियाई क्रिकेट के लिए एक नया कीर्तिमान स्थापित किया।

चेस ने इस मैच में 137, ब्लैकवुड ने 63, डॉवरिच ने 74 और होल्डर ने नाबाद 64 रन बनाए। यह पहला वाकया है जब कैरेबियाई टीम के नम्बर-5, 6, 7 और 8वें क्रम के बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाए हों।

साथ ही यह विश्व क्रिकेट में पांचवां ऐसा वाकया है। सिर्फ तीन टीमें अब तक ऐसा कर सकी हैंे। वेस्टइंडीज से पहले इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने दो-दो मौकों यह कारनामा किया है।

चेस सबीना पार्क मैदान पर पांचवें या उससे नीचे के क्रम में बल्लेबाजी करने वाले बल्लेबाजों के बीच सबसे बड़ी पारी खेलने में सफल रहे हैं।

इस मैदान पर इससे पहले 2004 में शिवनारायण चंद्रपॉल ने छठे क्रम पर खेलते हुए शतक लगाया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493