गुड़गांव एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना में मां, बेटे की मौत

गुड़गांव, 4 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली-गुड़गांव एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक ने 42 वर्षीय महिला और उनके बेटे (18) को कुचल दिया। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

संतोष देवी अपने बेटे के साथ सेक्टर-32 के नजदीक झरसा गांव में अपने रिश्तेदार के घर से महरौली-गुड़गांव (एमजी) रोड पर चक्करपुर गांव में स्थित अपने घर लौट रही थीं।

पुलिस अधिकारी त्रिलोक चंद ने बताया कि बुधवार देर रात वे दोनों एक दुपहिया वाहन पर सवार थे, जब राव तुला राम चौक (सिग्नेचर टावर) पर एक ट्रक ने उन्हें कुचल दिया।

अधिकारी ने बताया कि संतोष एक निजी स्कूल में एक सहायिका के रूप में कार्यरत थी और सोनू कक्षा 11 का छात्र था।

दुर्घटना के बाद ड्राइवर ट्रक छोड़कर फरार हो गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493