कोलकाता, 4 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय वायुसेना (आईएएफ) का हॉक एडवांस ट्रेनर जेट विमान सैन्यअड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के मिदनापुर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
दुर्घटना के तुरंत बाद सुबह लगभग 11 बजे विमान के दोनों पायलट सुरक्षित रूप से बाहर निकल गए। विमान ने कलाईकुंडा सैन्यअड्डे से उड़ान भरी थी।
आईएएफ ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।
dharmpath.com dharmpath