पंजाब चुनाव : आप ने 19 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की (लीड-1)

नई दिल्ली, 4 अगस्त (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) ने गुरुवार को पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अपने 19 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। पार्टी ने मशहूर वकील एच. एस. फुल्का को भी टिकट दिया है।

आप ने कहा है कि फुल्का लुधियाना जिले के डाखा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे, जबकि उनके साथी वकील हिम्मत सिंह शेरगिल मोहाली के सास नगर से उम्मीदवार होंगे। फुल्का 2014 में लुधियाना से लोकसभा चुनाव हार गए थे।

19 उम्मीदवारों में वकील, सामाजिक कार्यकर्ता, एक पूर्व सांसद, एक खिलाड़ी, एक भूतपूर्व सैनिक, एक चिकित्सक, एक इंजीनियर तथा कुछ व्यापारी शामिल हैं।

सूची में शामिल अन्य उम्मीदवारों में सज्जन सिंह चीमा (सुल्तानपुर लोधी), जगदीप सिंह बरार (श्री मुक्तसर साहिब), रुपिंदर कौर (बठिंडा ग्रामीण), हरजोत सिंह बैंस (साहनेवाल), गोविंद सिंह शामपुरा (फतेहगढ़ चूड़ियान), पूर्व ब्रिगेडियर राज कुमार (बालाचूर) तथा पूर्व सांसद मोहन सिंह फालियानवाला (फिरोजपुर ग्रामीण) शामिल हैं।

पंजाब विधानसभा चुनाव में आप एक प्रबल दावेदार के रूप में उभरी है। राज्य में अगले साल की शुरुआत में चुनाव होने की संभावना है। पहली बार चुनाव में त्रिकोणिय मुकाबला होता दिख रहा है। दो अन्य दावेदार अकाली दल-भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन तथा कांग्रेस पार्टी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493