रियो में अमेरिका के ध्वजवाहक होंगे फेल्प्स

रियो डी जेनेरियो, 4 अगस्त (आईएएनएस)। विश्व के दिग्गज पुरुष तैराक माइकल फेल्प्स शुक्रवार से शुरू हो रहे रियो ओलम्पिक के उद्घाटन समारोह में अमेरिका के ध्वजवाहक होंगे।

ब्राजील के महानगर रियो डी जेनेरियो में पांच अगस्त से 21 अगस्त के बीच ओलम्पिक खेलों का आयोजन किया जाएगा।

फेल्प्स ने बुधवार को कहा, “मैं मेरे चयन से काफी सम्मानित और अमेरिका का प्रतिनिधित्तव करने के लिए गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। साथ ही झंडा संभालने और जिसके लिए यह जाना जाता है के महत्व को जानते हुए नम्र महसूस कर रहा हूं।”

फेल्प्स ने चार ओलम्पिक खेलों में कुल 22 पदक अपने नाम किए हैं, जिनमें से 18 स्वर्ण हैं।

फेल्प्स ने कहा, “सिडनी में मैं टीम में जगह बनाना चाहता था। एथेंस में मैं अपने देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना चाहता था। बीजिंग में वह करना चाहता था जिसे अभी तक किसी ने न किया हो। लंदन में मैं इतिहास बनाना चाहता था।”

उन्होंने कहा, “और अब, मैं ओलम्पिक के उद्घाटन समारोह में चलना चाहता हूं और अपने देश का सर्वश्रेष्ठ तरीके से प्रतिनिधित्तव करना चाहता हूं और अपने परिवार को गौरवान्वित करना चाहता हूं। इस बार यह पदक से भी बढ़ कर है।”

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, फेल्प्स ने 400 मीटर स्पर्धा में हिस्सा लिया था जो कि ओलम्पिक के पहले ही दिन थी, इसी कारण वह उद्घाटन समारोह में अपने देश का झंड़ा नहीं संभाल पाए थे।

फेल्प्स ने लंदन ओलम्पिक के बाद संन्यास ले लिया था लेकिन 18 महीने बाद उन्होंने फिर से इस खेल मे वापसी की थी।

रियो ओलम्पिक का उदघाटन समारोह 5 अगस्त को है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493