कच्चे तेल के दाम में हल्की तेजी

वियना, 4 अगस्त (आईएएनएस)। पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) के 14 तेलों के बास्केट की कीमत बुधवार को हल्की तेजी देखी गई और यह 38.43 डॉलर प्रति बैरल रही, जबकि मंगलवार को यह 38.29 डॉलर थी। ओपेक सचिवालय ने यह जानकारी दी।

ओपेक के बास्केट में मुरबन (संयुक्त अरब अमीरात), सहारन ब्रेंड (अल्जीरिया), गिरास्सोल (अंगोला), ओरियेंटे (इक्वाडोर), मिनास (इंडोनेशिया), ईरान हैवी (इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान), बसरा लाइट (इराक), कुवैती एक्सपोर्ट (कुवैत), एस साइड (लीबिया), बोनी लाइट (नाइजीरिया), कतर मरीन (कतर), अरब लाइट (सऊदी अरब) और मेरे (वेनेजुएला) शामिल हैं। एक बैरल की मात्रा 159 लीटर के बराबर होती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493