चेल्सी ने चैम्पियंस कप में एसी मिलान को 3-1 से हराया

वाशिंगटन, 4 अगस्त (आईएएनएस)। ब्राजीलियाई मिडफील्डर ऑस्कर के दो गोलों की मदद से चेल्सी ने यहां जारी इंटरनेशनल चैम्पियंस कप फुटबाल टूर्नामेंट मुकाबले में इटली के क्लब एसी मिलान को 3-1 से हरा दिया।

चेल्सी के लिए पहला गोल पहले हाफ में फारवर्ड बेनार्ड ट्रोरोरे ने किया। उसके बाकी के दो गोल दूसरे हाफ में हुए। एसी मिलान की ओर से एकमात्र गोल पहले हाफ में गियाकोमो बोनावेंतुरा ने किया।

इंटरनेशनल चैम्पियंस कप विश्व के शीर्ष फुटबाल क्लबों के बीच उनके यहां होने वाले घरेलू लीग का सीजन शुरू होने से पहले आयोजित होने वाला प्रदर्शनी टूर्नामेंट है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493