प्रतीभागी बन शिक्षकों ने किया छात्रों का मनोरंजन

नई दिल्ली, 4 अगस्त (आईएएनएस)। यूं तो हम लोग अक्सर शिक्षक दिवस पर अपने अध्यापकों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हैं और विभिन्न तरीकों से उनका आभार जताते हैं, लेकिन शिक्षकों के लिए विशेष तौर पर किसी कार्यक्रम का आयोजन कम ही देखने को मिलता है।

लेकिन उत्तराखंड के रुड़की में एक निजी संस्थान ने शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने और शिक्षकों को प्रेरित करने के उद्देश्य से एक अनूठा कदम उठाया है।

रुड़की के क्वांटम गलोबल कैम्पस विद्यालय ने हाल ही में ‘क्वांटम फैकल्टी कन्वेंशन’ नाम से शिक्षकों को समर्पित एक कार्यक्रम का आयोजन किया जिसके तहत शिक्षकों को अलग अलग वर्गो में सम्मानित किया गया।

अमूमन इस तरह के कार्यक्रमों में छात्र-छात्राएं ही शिक्षकों के लिए कार्यक्रम पेश करते हैं, लेकिन इसके उलट इस कार्यक्रम में शिक्षकों ने विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों में हिस्सा लिया और विद्यार्थियों का मनोरंजन किया।

कार्यक्रम के अंत में आयोजित सम्मान समारोह में शिक्षकों को विभिन्न वर्गो जैसे सर्वश्रेष्ठ विद्यालय परिणाम अवार्ड, सर्वश्रेष्ठ नियमित अध्यापक अवार्ड, सर्वश्रेष्ठ शोध-पत्र अवार्ड के अलावा और भी कई वर्गो में शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

सर्वाधिक नियमित अध्यापक का खितााब जीतने वाले राकेश द्विवेदी ने चहरे पर गर्व के भाव के साथ कहा, “यह खिताब मिलना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। यह हमेशा मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा। मैं अपने काम को और भी बेहतर तरीके से करने की कोशिश करूंगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493