बिहार में उमस भरी गर्मी

पटना, 5 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को तेज धूप निकली हुई है जिससे उमस बढ़ गई है। पटना का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 26़1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने शनिवार से मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक ए. क़े सेन ने बताया, “छह अगस्त से मौसम में बदलाव होगा। राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाएंगे और हल्की बारिश होगी।”

पटना में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

गया का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री और पूर्णिया का 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बीते 24 घंटे के दौरान गया में 5.80 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493