चेन्नई, 5 अगस्त (आईएएनएस)। पिछले दो सप्ताह से पैर में चोट लगने के कारण यहां निजी अस्पताल में भर्ती अभिनेता-फिल्मकार कमल हासन को शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
चेन्नई, 5 अगस्त (आईएएनएस)। पिछले दो सप्ताह से पैर में चोट लगने के कारण यहां निजी अस्पताल में भर्ती अभिनेता-फिल्मकार कमल हासन को शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
अभिनेता से जुड़े एक करीबी सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “कमल सर को आज सुबह छुट्टी दे दी गई। वह अभी पूरी तरह ठीक नहीं हुए हैं। वह मुश्किल से चल पा रहे हैं, इसलिए डॉक्टरों ने उन्हें अगले कुछ सप्ताह आराम करने की सलाह दी है।”
उल्लेखनीय है कि हासन पिछले महीने यहां अपने कार्यालय की सीढ़ियों से फिसल गए थे।
सीढ़ियों से गिरने के कारण उनकी हट्टी टूट गई, जिसके लिए उनका इलाज किया गया।
इस हादसे के कारण उनकी आगामी त्रिभाषी कॉमेडी फिल्म ‘शाबाश नायडू’ की शूटिंग टाल दी गई।
उन्होंने बताया, “फिल्म का दूसरा शेड्यूल जुलाई में शुरू होने वाला था। हालांकि, इस हादसे के कारण फिल्म की शूटिंग सितंबर तक के लिए टाल दी गई है, जिस वजह से फिल्म रिलीज में भी देरी हो सकती है। फिल्म की रिलीज तारीख दिसंबर में तय की जा चुकी है।”
‘शाबाश नायडू’ में ‘दसावतारम’ के मशहूर किरदार बलराम नायडू पर आधारित है।
फिल्म में श्रुति हासन, रमैया कृष्णन, ब्रह्मानंदम, सौरभ शुक्ला और रोजर नारायणन मुख्य भूमिकाओं में हैं।
dharmpath.com dharmpath