संयुक्त राष्ट्र, 5 अगस्त (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की-मून ब्राजील पहुंच गए हैं, जहां वह शुक्रवार को ओलम्पिक मशाल रैली में हिस्सा लेंगे।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने गुरुवार को बताया, “महासचिव रियो डी जेनेरियो पहुंच चुके हैं, जहां वह ओलम्पिक खेलों के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेंगे और ओलम्पिक मशाल रैली में भी शामिल होंगे।”
ओलम्पिक मशाल तीन माह तक ब्राजील के विभिन्न शहरों से गुजरने के बाद बुधवार को नाव से रियो डी जेनेरियो पहुंची।
रियो ओलम्पिक-2016 का आगाज शुक्रवार को होगा। भारतीय समयनुसार यह आयोजन शनिवार सुबह चार बजे होगा। यह 21 अगस्त तक चलेगा।
dharmpath.com dharmpath