ढाका, 5 अगस्त (आईएएनएस)। बांग्लादेश दूरसंचार नियामक आयोग (बीटीआरसी)ने 35 वेबसाइटों को बंद कर दिया है।
बीडीन्यूज24 के मुताबिक, दूरसंचार नियामक ने ऑनलाइन न्यूज पोर्टल शीर्ष न्यूज और अमर देश की वेबसाइटों को बंद कर दिया है।
बीटीआरसी के अध्यक्ष शाहजहां महमूद ने संवाददाताओं को बताया कि ‘शीर्षन्यूज डॉट कॉम बीडी’ को सरकार के आदेश पर बंद कर दिया गया है। उन्होंने इस कार्रवाई के कारण स्पष्ट नहीं किए हैं।
dharmpath.com dharmpath