सेविले (स्पेन), 5 अगस्त (आईएएनएस)। रिवर प्लेट फुटबाल क्लब के अर्जेटीनी डिफेंडर गेब्रियल मेरकाडो गुरुवार को एफसी सेविला से जुड़ने के लिए स्पेन पहुंचे।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, मेरकाडो ने अपना मेडिकल टेस्ट पास कर लिया है और वह दो सीजन के लिए सेविला से जुड़ने के लिए तैयार हैं।
सेविला ने इस करार के बदले 27 डालर खर्च किए हैं।
अर्जेटीना में जन्मे मेरकाडो ने रेसिंग से अपने करियर की शुरुआत की और फिर 2010 में इतुदियांतेस पहुंचे। इसके दो साल के बाद वह रिवर प्लेट से जुड़े।
dharmpath.com dharmpath