टोक्यो, 5 अगस्त (आईएएनएस)। प्रमुख जापानी ऑटोमोबाइल कंपनी टोयोटा मोटर कॉर्प ने शुक्रवार को नया कोरोला एक्सियो हाइब्रिड जी ’50 लिमिटेड’ बाजार में उतारा। यह कंपनी का दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है, जिसे इसकी 50वीं वर्षगांठ पर विशेष एडिशन के रूप में लांच किया गया है।
समचार एजेंसी एफे के मुताबिक, इस मॉडल को फिलहाल चिबा में चल रहे ऑटोमोबाइल कौंसिल मेले में सात अगस्त तक प्रदर्शन के लिए रखा गया है और शोरूम में यह मॉडल एक सितंबर से उपलब्ध होगा।
टोयोटा के एक अधिकारी ने कहा कि इसकी डिजाइन वर्तमान कोरोला एक्सियो सेडान पर आधारित है और इस वर्षगांठ वाली विशेष मॉडल की केवल 500 इकाई जापान के बाजारों में उपलब्ध होगी।
कोरोला एक्सियो हाइब्रिड जी ’50 लिमिटेड’ की कीमत 23,700 डॉलर है और इसका लाल रंग का इंटीरियर इसे भीड़ से अलग बनाता है। इसकी पहली पीढ़ी का मॉडल 20 अक्टूबर, 1996 को लांच किया गया था।
कंपनी के मुताबिक, अब तक इस मॉडल की 4.36 करोड़ गाड़ियां बिक चुकी हैं, जिसमें से 1.25 करोड़ जापान में और 3.11 करोड़ दुनिया भर में बिकी हैं।
dharmpath.com dharmpath