गुवाहाटी, 5 अगस्त (आईएएनएस)। असम के कोकराझार में एक व्यस्त बाजार में शुक्रवार को सेना की वर्दी पहने आतंकवादियों की अंधाधुंध गोलीबारी में 12 लोगों की मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों ने पहले एक ग्रेनेड फेंका और फिर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य घायल हो गए।
असम पुलिस के प्रमुख मुकेश सहाय ने आईएएनएस से कहा कि एक हमलावर को सुरक्षाबलों ने मार गिराया। उन्होंने आशंका जताई कि हमले के पीछे नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड (सोंगोबिजीत) हो सकता है।
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उन्होंने टेलीफोन पर मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल से बातचीत की। केंद्र सरकार हालात पर करीब से नजर बनाए हुए है।
dharmpath.com dharmpath