रियो डी जेनेरियो, 5 अगस्त (आईएएनएस)। ब्राजील के अधिकारियों ने शुक्रवार से शुरू हो रहे रियो ओलम्पिक-2016 के बाद की अपनी योजना सार्वजनिक की।
रियो डी जेनेरियो, 5 अगस्त (आईएएनएस)। ब्राजील के अधिकारियों ने शुक्रवार से शुरू हो रहे रियो ओलम्पिक-2016 के बाद की अपनी योजना सार्वजनिक की।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, रियो के मेयर इडुआडरे पेस और खेल मंत्री लियोनाडरे पिससिआनी ने गुरुवार को ओलम्पिक खेल गांव के मीडिया केन्द्र में दिए साक्षात्कार में विस्तार से अपनी भविष्य की योजना को पेश किया।
पेस और पिससिआनी ने कहा कि खेलों के दो सबसे बड़े मैदान ओलम्पिक पार्क और डिओडोरो स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स की जिम्मेदारी खेलों के बाद सार्वजनिक और निजी क्षेत्र की साझेदारी पर होगी।
ओलम्पिक पार्क के नौ में से सात मैदान हमेशा के लिए बने रहेंगे और जिस निजी क्षेत्र की कंपनी को इन मैदानों की जिम्मेदारी दी जाएगी वह 25 वर्षो तक इसकी देखरेख करेगी।
ओलम्पिक पार्क में कई उच्च स्तरीय अभ्यास मैदान और मनोरंजन कक्ष हैं जिनका उपयोग संगीत कार्यक्रम और अन्य कार्यक्रमों के लिए किया जाता है। इनमें से एक कक्ष को स्कूल में तबदील किया जाएगा।
डिओडोरो स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का निर्माण अधिकतर सैन्य क्षेत्र में किया गया है। ब्राजील की सेना और खेल महासंघ इसकी देखरेख करेंगे। रेडिकल पार्क जिसमें बीएमएक्स माउंटेन बाइक की सुविधा है, इसकी जिम्मेदारी शहरी सरकार के हवाले होगी।
dharmpath.com dharmpath