जेडटीई इथियोपिया के लगभग 100 कर्मचारियों ने अपनी तरह के तीसरे पौधरोपण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम का आयोजन इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा के उप-नगर गुलेले में मंगलवार को हुआ।
जेडटीई (एचके) की इथोपिया शाखा के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी ली गुआंग योंग ने इस मौके पर कहा कि पौधरोपण कार्यक्रम पहले से ही जेडटीई की संस्कृति में शामिल है, जिसका उद्देश्य इथोपिया में हरित विकास पथ का समर्थन करना है।
dharmpath.com dharmpath