बेबी मरीन सीफूड केरल के बाहर भी खोलेगी आउटलेट

तिरुवनंतपुरम, 5 अगस्त (आईएएनएस)। सीफूड कंपनी बेबी मरीन समूह (बीएमजी) ने शुक्रवार को बताया कि केरल में होम डिलीवरी शुरू करने के बाद उसका कारोबार बढ़कर 4 करोड़ रुपये का हो गया है और वह अक्टूबर में बेंगलुरू में आउटलेट खोलनेवाली है।

समूह की घरेलू इकाई बेबी मरीन सीफूड रिटेल प्रा. लि. के प्रबंध निदेशक एलेक्स के. थॉमस ने बताया, “पिछले पांच दशकों से हम केवल निर्यात के बाजार में थे। इस फरवरी हमने घरेलू बाजारों के लिए पहली बार कोच्चि में होम डिलीवरी की शुरुआत की और हमारा कारोबार बढ़कर 4 करोड़ रुपये हो चुका है।”

कोच्ची स्थित मुख्यालय वाली इस कंपनी ने मछली और अन्य सीफूड की होम डिलिवरी राज्य की राजधानी तिरुवनंतपुरम में भी शुरू की। खरीदार या तो ‘डबल्यूडबल्यूडबल्यू डॉट डेलीफिश डॉट इन’ पर ऑडर दे सकते हैं या डेली फिश इंडिया एप डाउनलोड कर सकते हैं।

थॉमस ने बताया कि केरल का घरेलू मछली बाजार करीब 12,000 करोड़ रुपये का है और छह महीने के कम समय में कंपनी ने अकेले कोच्चि में 10,000 ऑनलाइन ऑडरों को पूरा किया है।

उन्होंने बताया कि केरल के बाहर कंपनी का पहला आउटलेट बेंगलुरू में अक्टूबर में शुरू होने वाला है। उत्तरी भारत में जाने में पहले कंपनी दक्षिण भारत के अन्य शहरों में भी अपने आउटलेट खोलेगी।

थॉमस ने कहा कि कंपनी यूरोप और अमेरिकी बाजारों में पिछले पांच दशकों से अपने उत्पाद की बिक्री कर अपना लोहा मनवा चुकी है, लेकिन अभी घरेलू बाजार की लक्षणों को समझने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने कहा, “यहां हमें इस धारणा को दूर करना है कि फ्रोजन मछली ताजे मछली से कमतर होती है, जबकि ऐसा नहीं है। हम दुनिया में उपलब्ध सबसे बेहतरीन फ्रीजिंग तकनीक का इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा हम खुले बाजार से कम दरों पर सीफूड बेचते हैं।”

केरल में प्रति व्यक्ति 24 किलो सालाना मछली का उपभोग किया जाता है, जो भारत में सबसे अधिक है।

बेबी मरीन सीर मछली, श्रिंप, व्हाईट पॉमफ्रेट, रेड स्नैपर, पर्ल स्पॉट, मकरैल, स्किवड, एनचोवे, क्रैब्स और लोबस्टर की होम डिलीवरी करती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493