केजरीवाल 16 अक्टूबर को करेंगे गुजरात में चुनाव लड़ने की घोषणा

नई दिल्ली, 5 अगस्त (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) नेता अरविंद केजरीवाल सूरत में 16 अक्टूबर को होने वाली एक जनसभा में गुजरात में चुनाव लड़ने के लिए पार्टी की योजनाओं की घोषणा करेंगे। पार्टी के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

पार्टी के एक सूत्र ने आईएएनएस से कहा कि आप नेता संजय सिंह व आशुतोष सूरत में नौ अगस्त को एक सार्वजनिक बैठक करेंगे। जिसके बाद 16 अक्टूबर को केजरीवाल वहां एक जनसभा करेंगे और पार्टी के गुजरात विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा करेंगे।

केजरीवाल पिछले महीने दो बार गुजरात का दौरा कर चुके हैं और हालिया कुछ हफ्तों से राज्य में आप बेहद सक्रिय हैं और समर्थन जुटाने में लगी है।

182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा का चुनाव अगले साल होने की संभावना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493