अहमदाबाद, 5 अगस्त (आईएएनएस)। गुजरात में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष विजय रूपानी प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे। वह आनंदीबेन पटेल की जगह लेंगे, जिन्होंने इसी सप्ताह अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
आनंदीबेन पटेल की कैबिनेट में रहे वरिष्ठ मंत्री नितिन पटेल उप मुख्यमंत्री होंगे।
यह फैसला यहां राज्य पार्टी की बैठक के दौरान लिया गया, जिसकी अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने की।
नितिन पटेल स्वास्थ्य मंत्री व राज्य सरकार के प्रवक्ता हैं।
इससे पहले नितिन पटेल को गुजरात का मुख्यमंत्री बनाए जाने की अटकलें जोरों पर थीं।
dharmpath.com dharmpath