रांची, 5 अगस्त (आईएएनएस)। रांची के बाहरी इलाके में एक ही जनजाति परिवार के तीन सदस्यों की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जिसमें दो नाबालिंग भी शामिल हैं। इसके अलावा दो लोग घायल हैं।
पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि तीन लोगों ने हरि मुंडा के घर में घुसकर परिवार के सदस्यों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। यह घटना रांची से 50 किमी दूर दशम पुलिस थाने के पास के रसेन गांव की है।
मारे गए तीन लोगों की पहचान दिमा मुंडा(50), मुंगिया कुमारी(14) और कंचन मुंडा(10) के तौर पर हुई है। घायल सोमवारी देवी और हरि मुंडा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सोमवारी देवी मारी गई मुंगिया कुमारी और कंचन मुंडा की मां हैं। दिबा मुंडा उसका देवर है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस अधिकारी ने कहा,”हम मामले की दो बिंदुओं पर जांच कर रहे हैं। पहला जमीनी विवाद और दूसरा यह जादू-टोने का भी मामला हो सकता है। “
dharmpath.com dharmpath