शिव को प्रसन्न करने का आज आखिरी दिन

lord-shivभगवान शिव को सबसे प्रिय है सावन मास। इसमें भी सावन का सोमवार शिव को अतिप्रिय है। इस दिन जो भी भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक करता है भगवान शिव की कृपा उस पर बनी रहती है।

आज सावन मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। कल सावन समाप्त हो जाएगा और आषाढ़ मास आरंभ हो जाएगा। इसलिए शिव जी को प्रसन्न करने का आज अंतिम दिन है क्योंकि आज है सावन मास का अंतिम सोमवार।

आज का सोमवार इसलिए भी खास है क्योंकि आज आधे दिन तक त्रयोदशी तिथि है इसके बाद चतुर्दशी तिथि आरंभ हो रही है। त्रयोदशी तिथि भगवान शिव को प्रिय है और चतुर्दशी गणेश जी को। ऐसे में आज शिवालय में जाकर भगवान शिव का जलाभिषेक और पूजन करने से भगवान शिव और गणेश दोनों की कृपा मिल सकती है।

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार आज आयुष्मान योग एवं सौभाग्य योग भी बन रहा है। इस शुभ योग में शिव की पूजा करने से� दांपत्य जीवन में आपसी प्रेम और सहयोग बढ़ता है। आर्थिक परेशानियों में कमी आती है तथा जीवन पर आने वाले संकट से भगवान शिव रक्षा करते हैं।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493