मुंबई, 5 अगस्त (आईएएनएस)। तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (एफएमसीजी) क्षेत्र की कंपनी मैरिको ने शुक्रवार को कहा कि 30 जून को खत्म हुई पहली तिमाही में उसका समेकित शुद्ध लाभ 17.23 प्रतिशत बढ़ा।
कंपनी का शुद्ध लाभ पिछले वित्त वर्ष में इसी अवधि के दौरान 228.53 करोड़ रुपये की तुलना में समीक्षाधीन तिमाही के दौरान बढ़कर 267.90 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने शुक्रवार को नियामक को दी गई जानकारी में इसका उल्लेख किया।
कंपनी के परिचालन से कुल आय पिछले साल की इसी तिमाही के दौरान 1,749.99 करोड़ रुपये से बढ़कर पहली तिमाही में 0.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,754.26 करोड़ रुपये हो गई।
एकल आधार पर कंपनी का शुद्ध लाभ 29 प्रतिशत बढ़कर 234.88 करोड़ रुपये हो गया। जो पिछले साल 2015 में इसी तिमाही दौरान 182.12 करोड़ रुपये था।
कंपनी के परिचालन से कुल आय पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के दौरान 1,444.09 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,454.39 करोड़ रुपये हो गई। यह बीते वर्ष की इसी अवधि के मुकाबले 0.71 प्रतिशत ज्यादा है।
dharmpath.com dharmpath