नसीरुद्दीन की प्रस्तुति देख भौंचक्के रह गए अमाल शेहरावत

मुंबई, 6 अगस्त (आईएएनएस)। टेलीविजन धारावाहिक ‘यह रिश्ता क्या कहलाता है’ के मशहूर अभिनेता अमाल शेहरावत की काफी समय से नसीरुद्दीन शाह को मंच पर लाइव प्रस्तुति देते हुए देखने की इच्छी थी। उन्हें ‘डियर लायर’ में उनकी लाइव प्रस्तुति देखने का मौका मिला, जिसे देख अमाल भौंचक्के रह गए।

अमाल ने कहा, “मैं कई सालों से नसीर सर का अभिनय देखने की कोशिश में था। पहले जब वह मंच पर अभिनय करते थे तो मैं कई कारणों से नहीं देख पाया। इस बार मैं कोई मौका नहीं छोड़ना चाहता था। जैसे ही इसकी बुकिंग शुरू हुई, मैंने तुरंत अगली पंक्ति (फ्रंट रो) की टिकट बुक करवा ली। मैं उनकी प्रस्तुति देखना चाहता था।”

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता नसीरुद्दीन की प्रशंसा करते हुए अमाल ने कहा, “हर फिल्म में उनकी प्रस्तुति उनके पहले के अभिनय से बेहतरीन होती है। मैं नसीर सर को देखकर हैरान रह गया।”

अमाल ने बताया, “मैंने थियेटर में कई प्रस्तुति दी, लेकिन सबसे अच्छा अनुभव मुंबई के हर्नीमन सर्किल गार्डन्स के खुले पार्क हुए नाट्य मंचन का रहा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493