वैटिकन सिटी, 6 अगस्त (आईएएनएस)। पोप फ्रांसिस ने रियो ओलम्पिक में हिस्सा ले रहे सभी एथलीटों को शुभकामनाएं देते हुए उनसे हमेशा एक सच्ची खेल भावना रखने तथा ‘सद्भावना दूत’ बनने का आग्रह किया है।
पोप ने ट्वीट के जरिए रियो एथलीटों को शुभकामनाएं दी है।
पोप ने ट्वीट में लिखा, “एथलीटों को शुभकामनाएं। आप हमेशा खेल की सच्ची भावना बनाए रखें और ‘सद्भावना दूत’ बनें।”
पोप ने बुधवार को ‘वेडनेसडे जनरल असेंबली’ के समापन पर रियो एथलीटों के लिए अपने संदेश में यह बात कही।
उन्होंने एथलीटों से एक स्वस्थ और अच्छी प्रतिस्पर्धा का आग्रह किया और साथ में इस दौड़ को पूरा करने की अपील भी की।
dharmpath.com dharmpath