ओलम्पिक उद्घाटन समारोह में पर्यावरण संरक्षण की हुई अनूठी पहल

रियो डी जेनेरियो, 6 अगस्त (आईएएनएस)। ब्राजील में जारी ओलम्पिक खेलों में कई चीजें ऐसी हैं, जिनकी शुरुआत पहली बार की जा रही है लेकिन एक चीज इसमें काफी महत्वपूर्ण रही।

रियो ओलम्पिक उद्घाटन समारोह का आगाज दुनिया को जलवायु परिवर्तन (ग्लोबल वार्मिग के कहर से बचाने के संदेश के साथ हुआ।

इस संदेश के विस्तार के लिए एक पहल के रूप में स्वयं एक अनूठे तरीके से ब्राजील ने अपना पहला कदम बढ़ाया, जो सच में प्रशंसनीय है।

माराकाना स्टेडियम में आयोजित परेड में शामिल हुए 206 देशों के ओलम्पिक दल और एक शरणार्थी ओलम्पिक दल में शामिल प्रत्येक खिलाड़ी को एक बीज तथा काटिर्र्ज दिया गया।

परेड में शामिल हुए कुल 11,000 एथलीटों के हाथों में ये बीज और काटिर्र्ज थे। इन बीजों को एथलीटों को शहर के डियोडोरो में स्थित रेडिकल पार्क में बोना है।

इन बीजों से उत्पन्न होने वाले पौधों और उसके बाद निर्मित होने वाले 11,000 वृक्षों से जो जंगल तैयार होगा, उसका नाम ‘एथलीट्स फॉरेस्ट’ रखा जाएगा।

ब्राजील की यह अनूठी पहल पर्यावरण के संरक्षण के संदेश को दर्शाने के लिए है। ओलम्पिक खेलों के करीब तीन अरब दर्शकों को अपने इस संदेश में देश ने बताया है कि पृथ्वी का भविष्य इस पीढ़ी के हाथों में है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493