दिल्ली में देवर, भाभी की हत्या

नई दिल्ली, 6 अगस्त (आईएएनएस)। पश्चिमी दिल्ली के रनहौला में शनिवार को देवर-भाभी की हत्या कर दी गई। दोनों की पहचान 45 वर्षीय सुनीता और 40 वर्षीय राजेश के रूप में हुई है।

नई दिल्ली, 6 अगस्त (आईएएनएस)। पश्चिमी दिल्ली के रनहौला में शनिवार को देवर-भाभी की हत्या कर दी गई। दोनों की पहचान 45 वर्षीय सुनीता और 40 वर्षीय राजेश के रूप में हुई है।

रनहौला इलाके में सुबह लगभग 7.30 बजे के आसपास विधवा सुनीता और राजेश मृत पाए गए।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सागर सिंह कलसी ने आईएएनएस को बताया, “महिला की लाश किराए के घर के अंदर मिली, जबकि राजेश का शव घर की छत से बरामद किया गया।”

अधिकारी ने कहा, “प्रथम ²ष्टया ऐसा लगता है कि दोनों हत्याएं परिवार के किसी करीबी ने की है, क्योंकि घर में आसानी से उन्होंने प्रवेश किया।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493