रियो ओलम्पिक (रोइंग) : क्वार्टर फाइनल में पहुंचे भोकानाल (लीड-1)

रियो डी जेनेरियो, 6 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के दत्तू बावन भोकानाल शनिवार को बेहतरीन प्रदर्शन के साथ पुरुषों की पुरुषों की सिंगल स्कल्स रोइंग स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं।

दत्तू ने लागोआ स्टेडियम में आयोजित हीट-1 में छह चालकों के बीच तीसरा स्थान हासिल किया और इस स्पर्धा में देश को पदक दिलाने की उम्मीदों के साथ अगले दौर के लिए क्वालीफाई करने में सफल रहे।

भोकानाल ने 2000 मीटर की दूरी 7 मिनट 21.67 सेकेंड में पूरी की। क्यूबा के एंजेल फोर्नियर रोड्रिग्वेज 7 मिनट 6.89 सेकेंड समय के साथ पहले स्थान पर रहे जबकि मेक्सिको के जुआन कार्लोस केबेरा ने 7 मिनट 8.27 सेकेंड के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।

भोकानाल ने 500 मीटर की दूरी 1.44.66 मिनट, 1000 मीटर की दूरी 3.36.48 मिनट में पूरी की। इसके बाद 1500 मीटर की दूरी वह 5.31.07 मिनट में पूरी कर में सफल रहे।

शुरुआती 500 मीटर तक भोकानाल दूसरे स्थान पर चल रहे थे लेकिन इसके बाद वह पिछड़ते चले गए और अंतिम 700 मीटर के दौरान कार्लोस उनसे आगे निकल गए।

इस स्पर्धा में कुल छह हीट आयोजित होती है और प्रत्येक हीट में छह खिलाड़ी होते हैं। प्रत्येक हीट से शीर्ष-3 को क्वार्टर फाइनल में जगह मिलती है।

भोकानाल इस स्पर्धा में अकेले भारतीय दावेदार हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493