सफल होंगे रियो ओलम्पिक : अर्जेटीनी राष्ट्रपति

ब्यूनस आयर्स, 6 अगस्त (आईएएनएस)। अर्जेटीना के राष्ट्रपति मैरिसियो मैक्री ने ओलम्पिक खेलों से संबंधित संगठनात्मक कमियों के लिए ब्राजील के खिलाफ हो रही आलोचना को अनुचित करार दिया।

मैक्री ने कहा कि ये ओलम्पिक खेल सफल होंगे।

अर्जेटीना के राष्ट्रपति ने शुक्रवार को कहा, “यह बयान अनुचित हैं। रियो ओलम्पिक सफल होंगे। वे हमारे भाई हैं फिर चाहे फुटबाल में हम प्रतिद्वंद्वी ही क्यों न हो। अगर वे बदनाम होंगे, तो कहीं न कहीं हम भी बदनाम होंगे।”

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, टेलीविजन चैनल ‘टीवाईसी स्पोर्ट्स’ और ‘ईएसपीएन’ को दिए एक साक्षात्कार में मैक्री ने यह बयान दिया। वह रियो डी जेनेरियो के ओलम्पिक खेल गांव में शुक्रवार सुबह संवाददाता केंद्र के दौरे पर आए थे।

मैक्री ने कहा, “2018 युवा खेलों के आयोजन के लिए चुने जाने पर काफी गर्व हो रहा है, जो ब्यूनस आयर्स में होंगे।”

उन्होंने यह भी कहा कि वह कुछ बड़ा करने की तैयारी करेंगे। राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि ओलम्पिक मशाल एक अद्वितीय प्रीतक है, क्योंकि यह सफलता की याद दिलाती है।

मैक्री ने अर्जेटीना के टेनिस खिलाड़ी जुआन मार्टिन डेल पेट्रो से भी बात की, जिनका मुकाबला शनिवार को विश्व के शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी नोवाक जोकोविक से होगा।

लंदन-2012 में ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतने वाले डेल पोट्रो का कहना है कि उन्हें अच्छे मुकाबले की आशा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493