हौती नियंत्रित समाचार एजेंसी सबा न्यूज द्वारा जारी एक संयुक्त बयान के मुताबिक, राजनीतिक परिषद का गठन 10 वरिष्ठ अधिकारियों को मिलाकर हुआ है, जो देश के राजनीतिक, सैन्य, सुरक्षा व आर्थिक मुद्दों पर फैसला लेने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
सबा ने कहा कि हौती के वरिष्ठ नेता सालेह अल-सुमाद को परिषद का अध्यक्ष तथा पूर्व राष्ट्रपति की पार्टी के कासिम लबुजाह को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
हौती के नियंत्रण वाली राजधानी सना में एक कार्यक्रम के दौरान यह घोषणा की गई।
बयान के मुताबिक, परिषद का अगला मिशन एकता सरकार का गठन करना है।
dharmpath.com dharmpath