उप्र : प्रेमी युगल बीकानेर से गिरफ्तार

थाना नारखी क्षेत्र के गांव बाघई निवासी 22 वर्षीय मानवेंद्र उर्फ मोंटू की गांव की ही एक प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका से आंखें चार हो गई थीं। प्रेम प्रसंग के चलते दोनों 11 जुलाई को प्यार के पंक्षी बन बीकानेर के लिए उड़ गए।

शिक्षिका के परिजनों ने युवक के खिलाफ थाने में युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की तहरीर दी। पुलिस दोनों लोगों को राजस्थान के बीकानेर से गिरफ्तार करने के बाद थाने ले आई।

न्यायालय में युवती ने बयान बदलते हुए युवक पर बहला-फुलसा कर ले जाने की बात कही। पुलिस ने युवक के खिलाफ अभियोग दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493