रियो ओलम्पिक (टेनिस) : पहले दौर में हारकर बाहर हुए पेस-बोपन्ना (लीड-1)

रियो डी जेनेरियो, 6 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय टेनिस स्टार लिएंडर पेस और उनके जोड़ीदार रोहन बोपन्ना पुरुष युगल के पहले दौर में हार कर रियो ओलम्पिक से बाहर हो गए हैं।

ओलम्पिक टेनिस सेन्टर पर खेले गए मैच में पेस-बोपन्ना की जोड़ी को पोलैंड के लुकास कुबोट और मारसिन माटकोव्सकी की जोड़ी ने मात दी।

पौलेंड की जोड़ी ने एक घंटे 24 मिनट तक चले मुकाबले में भारतीय जोड़ी को 6-4, 7-6 (6) से मात दी।

पेस-बोपन्ना ने पहले सेट में सिर्फ 32 मिनट में ही आत्मसमर्पण कर दिया था। पोलैंड की जोड़ी ने 52 मिनट में दूसरा सेट जीत भारतीय जोड़ी के ओलम्पिक के सफर को खत्म कर दिया।

यह पेस का सातवां ओलम्पिक था, जिसका अंत निराशाजनक रहा।

पेस ओर बोपन्ना ने दोनों ब्रेक प्वाइंट को अपने नाम किया, लेकिन पहले सेट में सात ब्रेक प्वांइट दिए। कुबोट-माटकोव्सकी ने पहले सेट में सात में से तीन ब्रेक प्वाइंट अपने नाम किए और 6-4 से सेट जीत लिया।

दूसरे सेट में दोनों टीमों ने शानदार खेल दिखाया और मुकाबला टाई ब्रेक में गया। लेकिन अंत में भारतीय जोड़ी को हार का मुंह देखना पड़ा।

कुबोट-माटकोव्सकी की जोड़ी का अगला मुकाबला स्पेन की जोड़ी रोबेटरे अगुट बतुतिस्ता-डेविड फेरर की और चेक गणराज्य की जोड़ी लुकास रोसोल और राडेक स्टेपानेक के बीच होने वाले मैच की विजेता जोड़ी से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493