पेशावर में भारतीय कैदी को वाणिज्यदूत संपर्क सुलभ कराएं : सुषमा

नई दिल्ली, 6 अगस्त (आईएएनएस)। विदेशमंत्री सुषमा स्वराज ने शनिवार को कहा कि उन्होंने पाकिस्तान स्थित भारतीय उच्चायुक्त को निर्देश दिया है कि पेशावर की एक जेल में कैदियों के हमले के शिकार एक भारतीय कैदी को वाणिज्यदूत संपर्क सुलभ कराया जाए।

सुषमा ने कई सारे ट्वीट में कहा, “पेशावर जेल में 2012 से कैद हामिद अंसारी पर बार-बार हमले की खबर पढ़कर मैं बहुत व्यथित हूं।”

उन्होंने कहा, “यह अमानवीय है। मैंने पाकिस्तान में अपने उच्चायुक्त से कहा है कि हामिद अंसारी को अस्पताल/जेल में वाणिज्यदूत संपर्क सुलभ कराएं और उसके बारे में सूचित करें।”

डॉन ऑनलाइन की रपट के अनुसार, अंसारी के वकील ने एक अदालत में कहा है कि पेशावर केंद्रीय कारागार में कैद हामिद निहाल अंसारी पर पिछले दो महीनों के दौरान दो बार हमला हुआ।

अंसारी को कथित तौर पर फर्जी पाकिस्तानी पहचान पत्र रखने के आरोप में खुफिया एजेंसियों ने नवंबर 2012 में कोहट जिले में गिरफ्तार कर लिया था। इस वर्ष फरवरी में एक सैन्य अदालत ने अंसारी को दोषी पाया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493