शिकागो में जुलाई 2016 में 65 लोगों की हत्या

इस दौरान 65 लोगों की हत्या कर दी गई।

शिकागो में 2016 में अब तक कुल 400 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि पिछले साल यह संख्या 490 थी।

शिकागो पुलिस विभाग के रिकॉर्डो के मुताबिक, यह 2006 के बाद से जुलाई महीने का अब तक का सबसे घातक महीना रहा है।

गौरतलब है कि शिकागो गोलीबारी के लिए कुख्यात है। यहां हर रोज गोलीबारी की घटनाएं सामने आती हैं और आंकड़ों से पता चला है कि इस साल स्थिति बहुत खराब हो चुकी है।

शिकागो पुलिस अधीक्षक एडी जॉनसन ने गैंगवार लड़ाइयों का हवाला देते हुए कहा कि जून की शुरुआत से ही इस तरह की घटनाओं में एकदम से तेजी आई है।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया की वजह से भी हिंसा बढ़ी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493