म्यूनिख, 7 अगस्त (आईएएनएस)। जर्मनी के शीर्ष फुटबाल क्लब बायर्न म्यूनिख के अध्यक्ष कार्ल हेनिज रूमेनिगे ने कहा है कि क्लब पोलैंड के अपने स्ट्राइकर रोबर्ट लेवोंडोव्स्की के साथ करार अवधि को विस्तार देना चाहता है।
कार्ल ने कहा कि वह उनके करार में विस्तार के लिए सक्षम हैं। लेवोंडोव्स्की का बायर्न के साथ करार 2019 के मध्य में समाप्त हो रहा है।
समाचार पत्र ‘बिल्ड’ में जारी बायर्न क्लब के अध्यक्ष ने अपने बयान में कहा कि वह लेवोंडोव्स्की के करार में विस्तार के लिए तैयार हैं।
हालांकि स्पेनिश क्लब रियल मेड्रिड भी लेवोंडोव्स्की के साथ करार में रूचि दिखा रहा है।
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, बायर्न क्लब के अध्यक्ष ने इस बात की पुष्टि की है कि वह 27 वर्षीय खिलाड़ी को ऐसे हाथ से नहीं जाने दे सकते और वह खिलाड़ी के प्रतिनिधियों के साथ उनके करार में विस्तार पर चर्चा कर रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath