भूस्खलनों से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित

जम्मू, 7 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू के रामबन सेक्टर में भूस्खलनों के मद्देनजर रविवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद करना पड़ा।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “रामबन जिले में लगातार बारिश से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई स्थानों पर भूस्खलन होने के बाद मार्ग को यातायात के लिए बंद करना पड़ा। बारिश बंद होने के बाद सड़क मार्ग को साफ करने का काम किया जाएगा।”

अधिकारी ने बताया, “यात्रियों को जम्मू और श्रीनगर में यातायात पुलिस नियंत्रण कक्षों से संपर्क करने के बाद ही यात्रा करने की सलाह दी गई है।”

गौरतलब है कि 300 किलोमीटर लंबा यह राजमार्ग कश्मीर घाटी में आवश्यक सामानों की आपूर्ति के लिए जीवनदायिनी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493