कश्मीर में कर्फ्यू जारी

श्रीनगर, 7 अगस्त (आईएएनएस)। कश्मीर में हिंसा और विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर रविवार को लगाए गए कर्फ्यू से लगातार 30वें दिन भी जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अनंतनाग, कुलगाम, शोपियां, पुलवामा और कुपवाड़ा में कर्फ्यू जारी रहेगा जबकि श्रीनगर, बडगाम, सोपोर, बांदीपोर और बारामूला में बंद रहेगा।

अलगाववादियों ने 12 अगस्त तक के लिए बंद की समयसीमा बढ़ा दी है।

सुरक्षाबलों द्वारा हिजबुल कमांडर बुरहान वानी को मार गिराए जाने के एक दिन बाद से ही घाटी में हिंसा शुरू हो गई। हिंसा की घटनाओं में अब तक 55 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें 53 नागरिक और दो पुलिसकर्मी हैं।

स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय सहित सभी शैक्षणिक संस्थान और सार्वजनिक परिवहन बाधित है।

इस दौरान अस्थाई स्टाफ बैंकों, डाकघरों और सरकारी कार्यालयों का प्रबंधन कर रहा है।

सभी अलगाववादी नेताओं को श्रीनगर में हिरासत में रखा गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493