‘इश्कबाज’ में अतिथि भूमिका निभाएंगी सुरभि ज्योति

मुंबई, 7 अगस्त (आईएएनएस)। ‘कुबूल है’ की मशहूर अभिनेत्री सुरभि ज्योति टेलीविजन धरावाहिक ‘इश्कबाज’ में अतिथि भूमिका निभाती दिखाई देंगी।

मुंबई, 7 अगस्त (आईएएनएस)। ‘कुबूल है’ की मशहूर अभिनेत्री सुरभि ज्योति टेलीविजन धरावाहिक ‘इश्कबाज’ में अतिथि भूमिका निभाती दिखाई देंगी।

उन्होंने कहा कि इस तरह की धारावाहिकों का हिस्सा बनना उनके लिए घर वापसी जैसा होता है।

टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक ‘इश्कबाज’ तीन भाइयों की कहानी पर आधारित है।

सुरभि ने बताया, “मेरे लिए ‘इश्कबाज’ में काम करना घर वापसी जैसा है। मैंने पहले धारावाहिक (‘कुबूल है’) में इसी टीम के साथ काम किया और दूसरी बार भी मुझे इसके साथ काम करने का मौका मिला।”

इसमें वह स्वतंत्र बिजनेसवुमेन के तौर पर नजर आएंगी। उनके किरदार का नाम मल्लिका कबीर चौधरी होगी। वह पेशे से वास्तुकार हैं।

उन्होंने कहा, “मेरा किरदार बेहद मजबूत और स्वतंत्र महिला का है, जो खुद का बिजनेस करती है। वह नई पीढ़ी की लड़की है और यह लड़की मेरे किरदार जैसी है। मैं सुरभि चंदन और नेहालक्ष्मी अय्यर के साथ दोबारा काम करने को उत्साहित हूं, वह इससे पहले भी धावाहिक में, मेरे साथ काम कर चुकी हैं।”

सुरभि ‘ड्रीम टीम’ का हिस्सा बनने के लिए काफी उत्साहित हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493