इंटनेशनल चैम्पियंस कप में लीवरपूल ने बार्सिलोना को 4-0 से हराया

लंदन, 7 अगस्त (आईएएनएस)। इंटरनेशनल चैम्पियंस कप में लीवरपूल ने वेम्बले स्टेडियम में बार्सिलोना को 4-0 से मात दी।

इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) क्लब ने यहां शनिवार को स्पेन के दिग्गज क्लब के खिलाफ अपने आईसीसी प्रतिबद्धिताओं को पूरा किया।

इस जीत के बाद स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने जुर्गेन क्लोप की टीम के पक्ष में जमकर जश्न मनाया।

मुकाबले के 15वें मिनट में साडियो माने ने लीवरपूल के लिए गोल दागकर खाता खोला। पहले हाफ में ईपीएल क्लब स्पेनिश क्लब से 1-0 से आगे था।

दूसरे हाफ में भी लीवरपूल ने अपना दमदार खेल जारी रखते हुए बार्सिलोना को गोल करने का एक भी मौका नहीं दिया और एक के बाद दो गोल दागे और तीसरा गोल बार्सिलोना की गलती के कारण क्लब के खाते में गया।

लीवरपूल के लिए दूसरे हाफ में डिवोक ओरीगी ने 48वें मिनट में और फिर 93वें मिनट में मार्को गुरिजिक ने गोल किया।

इससे पहले बार्सिलोना क्लब के खिलाड़ी जेवियर मासचेरानो की गलती से लीवरपूल के खाते में 47वें मिनट में एक गोल अपने आप जमा हो गया।

जेवियर ने गलती से अपने क्लब के पाले में गोल कर दिया, जिसके कारण लीवरपूल ने दूसरे हाफ में किए दो गोल की बदौलत बार्सिलोना को इस मुकाबले में 4-0 से मात दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493