मुंबई, 7 अगस्त (आईएएनएस)। फिल्मकार फराह खान इस बात को लेकर काफी उत्साहित हैं कि उनके पति शिरीष कुंदर की लघु फिल्म ‘कृति’ को यूट्यूब पर 60 लाख से अधिक बार देखा गया है।
मुंबई, 7 अगस्त (आईएएनएस)। फिल्मकार फराह खान इस बात को लेकर काफी उत्साहित हैं कि उनके पति शिरीष कुंदर की लघु फिल्म ‘कृति’ को यूट्यूब पर 60 लाख से अधिक बार देखा गया है।
फराह ने ट्विटर पर यह खबर साझा करते हुए लिखा, “हमेशा बेहतर मिलने से पहले मुश्किल होती है। आज हमें बेहतर मिला है। ‘कृति’ को 60 लाख से अधिक बार देखा गया।”
इससे पहले शिरीष को नेपाली फिल्मकार के साथ कानूनी विवाद झेलना पड़ा था। उनका दावा था कि फिल्म ‘कृति’ की कहानी उनकी शॉर्ट फिल्म ‘बॉब’ से चुराई गई है।
‘कृति’ पर कॉपीराइट का दावा किया गया। फिल्म ‘मुवीज डॉट कॉम’ द्वारा निर्मित है।
फिल्म में मनोज बाजपेयी, राधिका आप्टे और नेहा शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। यह 22 जून को रिलीज हुई थी।
dharmpath.com dharmpath