नई दिल्ली, 7 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को गुजरात के नए मुख्यमंत्री विजय रूपानी और उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल को बधाई दी। दोनों ने आज गांधीनगर में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली है।
मोदी ने ट्वीट कर कहा, “विजय रूपानी, नितिनभाई पटेल और अन्य को बधाई। इन्होंने गुजरात की विकास यात्रा को जारी रखने के लिए अपनी नई पारी शुरू की है।”
उन्होंने कहा, “मैं आनंदीबेन की समर्पित सेवा की प्रशंसा करता हूं। जिन्होंने कई वर्षो तक गुजरात के लोगों के लिए अथक काम किया।”
dharmpath.com dharmpath