मुंबई, 7 अगस्त (आईएएनएस)। टेलीविजन शो ‘सुपर डांसर’ में निर्णायक के रूप में नजर आ रहीं अभिनेत्री शिल्पा शिंदे ने कहा है कि टेलीविजन रियलिटी शोज डांस को करियर विकल्प के रूप में चुनने में मदद करते हैं।
शिल्पा ने कहा, “जब मैं इस उद्योग से जुड़ी तब लोग इसमें शामिल होने से पहले दो बार सोचा करते थे। यहां डांसर बनने या खुद को कोरियोग्राफर के रूप में प्रशिक्षित करने के लिए ज्यादा विकल्प नहीं थे और इसे करियर विकल्प के रूप में भी नहीं देखा जाता था।”
उन्होंने कहा, “आज अगर आप टीवी पर हैं, तो आप मशहूर होते हैं, आपको और शोज मिलते हैं। इस तरह आप इसे करियर विकल्प के रूप में चुन सकते हैं। डांस रियलिटी शो ने लोगों को करियर में बहुत कुछ दिया है।”
शिल्पा ‘यूपी बिहार लूटने’ और ‘शट अप एंड बॉन्स’ जैसे कई लोकप्रिय डांस कर चुकीं है।
dharmpath.com dharmpath