मुंबई, 7 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता मनोज वाजपेयी की फिल्म ‘बुधिया सिंह-बॉर्न टू रन’ शुक्रवार को रिलीज हुई। उन्होंने कहा किअनियमित शूटिंग कार्यक्रम एक कलाकार के जीवन का अभिन्न हिस्सा है।
मनोज वर्तमान में अपनी एक नई फिल्म की शूटिंग और ‘बुधिया सिंह-बॉर्न टू रन’ के प्रचार में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उन्होंने एक असल जिंदगी के किरदार को निभाया है।
सूत्र के मुताबिक, मनोज राष्ट्रीय राजधानी में एक भारत-अमेरिकी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें लगातार काम करने की आवश्यकता है और इसी समय उन्हें ‘बुधिया सिंह-बॉर्न टू रन’ का प्रचार भी करना है।
व्यस्त कार्यक्रम के बारे में उन्होंने कहा, “कलाकार के रूप में, मैं पहले से ही इस तरह के व्यस्त कार्यक्रम के लिए तैयार हूं, जो हमारी फिल्म के लिए फायदेमंद है।”
उन्होंने कहा, “यह मुश्किल काम है, लेकिन इसका परिणाम क्या मिलेगा। फिल्म ‘बुधिया सिंह – बॉर्न टू रन’ के लिए हमें सभी से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है और उम्मीद है फिल्म अच्छी छाप छोड़ेगी।”
dharmpath.com dharmpath