दिल्ली में वांछित अपराधी गिरफ्तार

नई दिल्ली, 7 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस ने रविवार को 52 मामलों के वांछित अपराधी को गिरफ्तार करने का दावा किया है। उस पर एक लाख रुपये का इनाम था।

पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी का निवासी अमित कुमार सत्यप्रकाश या शेट्टी गिरोह का एक सक्रिय सदस्य था।

पुलिस ने बताया कि उसे पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर इलाके से रविवार सुबह गिरफ्तार किया गया।

पुलिस उपायुक्त ऋषि पाल ने संवाददाताओं को बताया, “वह हत्या, लूटपाट, वाहन चोरी, डकैती और हथियार रखने जैसे कई अन्य मामलों में वांछित था।”

अधिकारी ने बताया, “जब पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो उसने गोलीबारी शुरू कर दी। चूंकि अधिकारी बुलेट प्रूफ जैकेट पहन रखे थे, लिहाजा वे बच गए।”

पुलिस ने उसके कब्जे से तीन जिंदा कारतूस के साथ एक पिस्तौल बरामद किया है।

पुलिस के मुताबिक, अमित कुमार एक अन्य बदमाश सोनू की हत्या मामले में वांछित था। दो गिरोहों के बीच की प्रतिद्वंद्विता के कारण उसने सोनू को मौत के घाट उतार दिया था।

पाल ने बताया कि उसने इससे पहले पिछले साल दिसंबर में पीछा कर रही पुलिस की टीम पर गोलीबारी की थी।

पाल ने बताया, “वह 30 डकैती के मामले, छह लूटपाट के मामले, पांच ऑटो चोरी के मामले, दो हत्या, हत्या के प्रयास और मादक पदार्थ रखने जैसे मामलों में लिप्त था।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493