चंडीगढ़, 7 अगस्त (आईएएनएस)। चंडीगढ़ और उसके आसपास के इलाकों से मंहगी गाड़ियों की चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए दो लोगों में से एक दिल्ली का युवा इंजीनियर है।
चंडीगढ़, 7 अगस्त (आईएएनएस)। चंडीगढ़ और उसके आसपास के इलाकों से मंहगी गाड़ियों की चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए दो लोगों में से एक दिल्ली का युवा इंजीनियर है।
चंडीगढ़ पुलिस की अपराधा शाखा की एक टीम ने मंहगी गाड़ियों की चोरी के सिलसिले में बीटेक डिग्री धारी हरप्रीत सिंह और 12वीं तक शिक्षा प्राप्त रामजीत सिंह को गिरफ्तार किया है।
चंडीगढ़ पुलिस के प्रवक्ता ने यहां कहा, “पूछताछ के दौरान उनसे एक टोयोटा फॉरच्यूनर, चार टोयोटा इनोवा, एक ह्युंडई आई 20 और एक मित्सुबिशी पजेरो एसयूवी कार बरामद हुई है। कारों की कीमत 1.10 करोड़ रुपये है। आरोपियों की गिरफ्तारी से आठ लक्जरी वाहन भी बरामद हुए हैं और मामला सुलझा लिया गया है।”
चंडीगढ़ और उसके आसपास वाहनों, खासतौर से लक्जरी वाहनों की चोरी की बढ़ती वारदातों के बाद पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया था।
दोनों आरोपी हाल ही में एक और एसयूवी चुराने के लिए चंडीगढ़ में थे।
पुलिस ने बताया कि हरप्रीत (24) दिल्ली के तिलक नगर इलाके का, जबकि रामजीत (22) नई दिल्ली के चंदर विहार निलोठी एक्सटेंशन के नजदीक अबचल नगर का निवासी है।
पुलिस प्रवक्ता ने कहा, “दोनों आरोपी दिल्ली के रहने वाले हैं और फिलहाल बेरोजगार हैं। दोनों हाईटेक वाहन चोर हैं और लक्जरी गाड़ियों की चोरी के लिए हाईटेक इलैक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल करते हैं। दोनों के पुराने अपराधिक रिकॉर्ड हैं और दोनों के खिलाफ विभिन्न राज्यों में वाहन चोरी के दो दर्जन मामले दर्ज हैं।”
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी वाहनों के साथ छेड़छाड़ करके उन्हें दिल्ली में बेच देते थे।
पुलिस ने कहा, “वे ज्यादा पैसे कमाने और विलासिता भरी जिंदगी बिताने के आदी हैं।”
dharmpath.com dharmpath