ए कोरुना (स्पेन), 8 अगस्त (आईएएनएस)। कोलंबिया के फुटबाल खिलाड़ी मार्लोस मोरेनो ने पांच सत्र के लिए इंग्लिश प्रीमियर क्लब मैनचेस्टर सिटी के साथ करार किया है और उनका कहना है कि उनके लिए ‘वन ऑन वन’ स्थिति में खेलना उनका सबसे मजबूत पक्ष है।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, सिटी ने शनिवार को मार्लोस के साथ करार की घोषणा की।
क्लब ने इस बात की ओर इशारा किया कि कोलंबियाई खिलाड़ी 2016-17 सत्र के अंत तक ऋण पर ला लीगा क्लब डिपोर्टिवो ला कोरुना के साथ रहेंगे।
एक साक्षात्कार में मार्लोस ने कहा, “मेरा खेल कौशल और गति पर आधारित है। मेरा मानना है कि ‘वन ऑन वन’ मेरा सबसे मजबूत पक्ष है।”
मार्लोस ने कहा कि इंग्लिश क्लब का हिस्सा बनना काफी अच्छा अनुभव साबित होगा। सिटी क्लब के कोच पेप गुआर्डियोला हैं।
पेप के बारे में मार्लोस ने कहा कि वह विश्व के सबसे बेहतरीन कोचों में से एक हैं और उन्हें युवा खिलाड़ी काफी पसंद होते हैं।
कोलंबियाई खिलाड़ी ने ला लीगा में अपने आदर्शो पुर्तगाली खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो और स्पेनिश खिलाड़ी आंद्रेस इनिएस्ता के खिलाफ खेलने के अवसरों को लेकर भी खुशी जताई।
dharmpath.com dharmpath