नदी में बहती गाय को बचाने की कोशिश में युवक की मौत

रायसेन, 8 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में रविवार को एक युवक ने नदी में बहती गाय को बचाने की कोशिश में अपनी जान गंवा दी।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि घटना रायसेन जिले के सिलवानी के बम्हौरी गांव की है। भारी बारिश के कारण रविवार को तमाम नदियां और नाले उफान पर थे। बम्हौरी की नदी का पानी भी पुलिया के ऊपर से बह रहा था, तभी एक गाय नदी के पानी के तेज बहाव के साथ बहने लगी।

सिलवानी के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) डी. एस. ठाकुर ने सोमवार को आईएएनएस को बताया कि ग्रामीण नदी के पानी में बहती गाय को बचाने की कोशिश कर रहे थे, तभी किनारे खड़े राजू जोगी (35) ने नदी में छलांग लगा दी और गाय को बचाने में जुट गया। थेड़ी देर बाद पानी के तेज बहाव में राजू भी बह गया।

ठाकुर के अनुसार, गाय तो पानी के बहाव से बाहर निकल आई, पर राजू की मौत हो गई। घटनास्थल से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर उसका शव मिला।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493