रियो ओलम्पिक : होर्टन मामले पर गौर करेगा आईओसी

होर्टन ने रियो ओलम्पिक में पुरुषों की 400 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी सुन को पिछले सप्ताह ‘ड्रग चीट’ कहा था और इस बयान को शनिवार को हुई प्रतियोगिता के बाद वापस लेने से इनकार कर दिया।

आईओसी के प्रवक्ता मार्क एडम्स ने रविवार को कहा कि उन्हें इस पूरी घटना के बार में जानकारी नहीं थी। उन्हें संवाददाताओं से इस बारे में जानकारी मिली।

एडम्स ने कहा कि उन्हें इस मामले पर गौर करने की जरूरत है।

सुन शनिवार को तैराकी की 400 मीटर ‘फ्रीस्टाइल’ स्पर्धा में होर्टन से हार गए और इससे उन्हें काफी निराश देखा गया।

चीन के दिग्गज तैराक को 2014 में निषिद्ध दवा के सेवन मामले में तीन माह के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था।

अपनी टिप्पणी के बारे में होर्टन ने कहा, “मैंने उनके लिए ‘ड्रग चीट’ शब्द का इस्तेमाल इसलिए किया, क्योंकि उनका डोप टेस्ट पॉजीटिव आया था। मुझे उन एथलीटों से परेशानी होती है, जो इस तरह के मामलों में फंसे होते हैं और फिर भी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते हैं।”

होर्टन की इस टिप्पणी पर सुन ने कहा कि वह आस्ट्रेलियाई तैराक की इस चालाकी को नजरअंदाज करेंगे।

सुन पर की गई टिप्पणी पर चीन की तैराकी टीम ने होर्टन से माफी की मांग की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493