रियो ओलम्पिक (टेनिस) : महिला युगल से बाहर हुई विलियम्स बहनें

रियो डी जेनेरियो, 8 अगस्त (आईएएनएस)। रियो ओलम्पिक में टेनिस स्पर्धा के महिला युगल वर्ग में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है।

चेक गणराज्य की लूसी साफारोवा और बारबोरा स्ट्रेकोवा ने सेरेना और वीनस विलियम्स को 6-3, 6-4 से हराकर बाहर कर दिया। दोनों बहनों के लिए यह काफी बड़ा झटका है।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, विलियम्स बहनों ने लंदन ओलम्पिक 2012, बीजिंग ओलम्पिक 2008 और सिडनी ओलम्पिक 2000 में तीन स्वर्ण पदक जीते हैं, लेकिन इस बार उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया।

वीनस के लिए यह रियो ओलम्पिक काफी निराशाजनक रहा है, क्योंकि वह कोई मुकाबला जीते बगैर इससे बाहर हुई हैं। महिला एकल वर्ग में उन्हें पहले ही मुकाबले में बेल्जियम की क्रिस्टेन फ्लिपकेंस से हार का सामना करना पड़ा था।

साफारोवा और स्ट्रेकोवा का दूसरे दौर में कनाडा की युगेनी बोउचार्ड और गेब्रिएल डेब्रोवस्की से मुकाबला होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493