रियो ओलम्पिक (टेनिस) : पोट्रो के हाथों उलटफेर का शिकार हुए जोकोविक (लीड-1)

रियो डी जेनेरियो, 8 अगस्त (आईएएनएस)। रियो ओलम्पिक की टेनिस स्पर्धा के पुरुष एकल वर्ग में सर्बिया के स्टार खिलाड़ी नोवाक जोकोविक को अर्जेटीना के खिलाड़ी जुआन माट्रिन डेल पोट्रो के हाथों उलटफेर का शिकार होना पड़ा।

जुआन के खिलाफ अपने पहले मुकाबले में हार झेलकर जोकोविक रियो ओलम्पिक से बाहर हो गए हैं।

विश्व के 141वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी पोट्रो ने शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी को 7-6 (7-4), 7-6 (7-2) से पारिजत किया। इस हार से जोकोविक का सपना चूर-चूर हो गया और वे रियो ओलम्पिक से बाहर हो गए।

हार से निराश जोकोविक कोर्ट से वापसी के दौरान काफी भावुक नजर आए। उधर अप्रत्याशित जीत की खुशी से पोट्रो की आंखों में आंसू छलक आए।

जोकोविक को पराजित कर पोट्रो उत्साह से लबरेज हैं। उन्हें उम्मीद है कि चोटों के कारण धीमी रफ्तार में चल रहे उनके करियर को अब गति मिलेगी।

सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी जोकोविक के लिए शायद उनके करियर की यह सबसे बड़ी हार हो कि रियो ओलम्पिक में उनका सफर शुरू होने से पहले ही खत्म हो गया।

इस साल जोकोविक ने सात खिताब जीते हैं। वर्तमान में उनके पास 12 ग्रैंड स्लैम खिताब हैं। इनमें रोलां गैरो और आस्ट्रेलियन ओपन शामिल है।

बीजिंग ओलम्पिक-2008 में जोकोविक ने कांस्य पदक जीता था। हालांकि, अर्जेटीनियाई खिलाड़ी पोट्रो से सर्बिया के स्टार खिलाड़ी को लंदन ओलम्पिक-2012 में भी हार का सामना करना पड़ा था। इस कारण उनका कांस्य पदक जीतने का सपना अधूरा रह गया था।

पुरुष एकल वर्ग के दूसरे दौर में पोट्रो का मुकाबला पुर्तगाल के जोआओ सौसा से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493